यमुना सिटी(संवाद)। रबूपुरा के रामोत्सव क्रिकेट ग्राउंड में चल रही जेवर प्रीमीबर लीग का 8वॉं दिन रोमांच कारी रहा। मुकाबलों में खिलाड़ियों अपनी-अपनी को जिताने के लिए दम खम दिखाया। पहले मुकाबले में फार्चून वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरवी पैंथर्स 99 रन पर ऑलआउट हो गई और 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दूसरा मुकाबला माही रॉयल चैलंजर्स और विकांता मोटर्स के बीच खेला गया। माही रॉयल चैलंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 122 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विकांता मोटर्स 97 रन ही बना पाई और 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा। प्लेयर ऑफ द मैच विक्रांत सिंह को मिला। तीसरा मुकाबला एसवीएन चार्जर्स और नमो स्ट्राइकर्स के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसवीएन चार्जर्स ने 5 विकेट खोकर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नमो स्ट्राइकर्स 112 रन ही बना सकी और 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा।