फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनईए के पूर्व पदाधिकारियों ने की जल्द चुनाव कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एनईए के पूर्व पदाधिकारियों ने की जल्द चुनाव कराने की मांग
विज्ञापन

एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी प्राधिकरण के सीईओ मिले


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण के नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन (एनईए) के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम से मुलाकात कर जल्द एसोसिएशन के चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने सीईओ को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन

इस दौरान बताया गया कि एसोसिएशन के चुनाव 28 अप्रैल 2023 को होने थे। इस पर पूर्व अध्यक्ष कुशल पाल सिंह ने प्राधिकरण के खिलाफ याचिका दायर कर स्थगन आदेश ले लिया था, जबकि पूर्व अध्यक्ष जनवरी 2023 में ही सेवानिवृत हो चुके हैं। स्थगन आदेश व याचिका को उच्च न्यायालय ने 21 सितंबर को निस्तारित करते हुए प्राधिकरण को एसोसिएशन के चुनाव कराने के लिए निर्देशित किया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, राहुल कुमार, अमरजीत सिंह व सुभाष चंद्र आदि उपस्थित रहे। इससे पहले पहले पूर्व कार्यकारिणी ने 10 अक्तूबर को बैठक बुलाई है, जिसका पूर्व सदस्यों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि जब कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है तो वह किसी तरह के ऐसे फैसले नहीं ले सकते हैं, जिससे चुनाव का कार्यक्रम प्रभावित हो और बेवजह तिथियां आगे बढ़ती रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें