ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र स्थित सुपरटेक इकोसिटी सोसाइटी में सुरक्षा टीम ने युवक को तार चोरी करते हुए पकड़ा है। उसके कब्जे से 2.5 किलोग्राम कॉपर वायर और तार काटने का उपकरण बरामद हुआ। पुलिस ने शुक्रवार को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सोसाइटी के एस्टेट मैनेजर देवेंद्र नाथ यादव ने पुलिस को बताया कि सोसाइटी में तार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। दो जुलाई की रात गश्त करने के दौरान ग्राउंड फ्लोर के पास युवक तार काटता दिखाई दिया। टीम ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि कुमार, निवासी गोपालगंज बिहार बताया। वह फिलहाल सेक्टर-45 नोएडा में रहा रहा है। एजेंसी के माध्यम से वह सोसाइटी में काम कर चुका है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो