फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: डिपो में खड़ी रोडवेज बस पूर्व चालक ने चुराई, संविदा समाप्त होने पर दी वारदात अंजाम

Tue, 01 Nov 2022 09:44 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी चालक ज्ञानेंद्र कुमार मोरना डिपो में सीएनजी भरवाने के लिए बस ले गया था। यहां लंबी कतार देख कर वह बस को खड़ा कर खाना खाने चला गया। इसी बची बस चोरी हो गई। ज्ञानेंद्र ने डिपो के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-35 मोरना बस डिपो में सोमवार रात करीब नौ बजे सीएनजी भरवाने के लिए खड़ी बस को पूर्व संविदा चालक मुकेश ने चुरा लिया। हालांकि, चोरी की सूचना फैलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस को रात करीब डेढ़ बजे ही बरामद कर लिया और मुकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी चालक ज्ञानेंद्र कुमार मोरना डिपो में सीएनजी भरवाने के लिए बस ले गया था। यहां लंबी कतार देख कर वह बस को खड़ा कर खाना खाने चला गया। इसी बची बस चोरी हो गई। ज्ञानेंद्र ने डिपो के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने बस को बरौला के पास से बरामद कर लिया, लेकिन बस की बैटरी गायब थी। पुलिस बस को खींचकर सेक्टर-24 थाने ले आई और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले चालक मुकेश की संविदा समाप्त कर दी गई थी। चालक बस को रंजिशन डिपो चुराकर ले गया था। बस शशि चौक के समीप मिली है, लेकिन बैटरी गायब है। वहीं, थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मोरना से ग्रेनो डिपो की बस चोरी होने की सूचना मिली थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूर्व संविदा चालक बस ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने बरौला के पास से बस बरामद कर आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। उसका डिपो प्रशासन से सिक्योरिटी मनी को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें