फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। अनुशासन, खेल, संपादन और सांस्कृतिक गतिविधियों समेत विभिन्न क्षेत्रों में कक्षा 11वीं और 12वीं के करीब 180 विद्यार्थियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आरव गुप्ता को हेड बॉय, माही त्रिपाठी को हेड गर्ल, रुहान कपूर को वाइस हेड बॉय और अनन्या कौशिक को वाइस हेड गर्ल बनाया गया। प्रभव कौशिक और सुगौरी रस्तोगी को प्रेसिडेंट स्टूडेंट काउंसिल की जिम्मेदारी मिली। विभिन्न स्कूल क्लबों से जुड़े विद्यार्थियों को भी दायित्व सौंपे गए। भारतीय नौसेना के पूर्व उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती और शिक्षाविद शोभना सोबती ने छात्रों को बैज पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. एचएस वशिष्ठ ने कहा कि नेतृत्व शक्ति नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें