ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस डिविनो सोसाइटी में पहले अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) का गठन किया गया। सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे अधिक मत मिले। वही संजीव कुमार, कृष्ण कुमार आचार्य,गौतम प्रसाद, जोगेंद्र कुमार शर्मा,हेमलता रतूड़ी,संजय कुमार ठाकुर, पुष्पेंद्र सिंह जादौन और रघुराज कुमार सिंह ने जीत हासिल की। सबसे अधिक मतों से जीतने वाले सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि सोसाइटी में पहली एओए का दायित्व उनकी टीम को मिला है। टीम सोसाइटी के हित में कार्य करेगी। एओए टीम में इंजीनियर से लेकर अन्य पेशे के लोग शामिल हैं। उनके सहयोग से सोसाइटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे अच्छी सोसाइटी घोषित होगी। ब्यूरो