फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आगजनी से वनों की रक्षा के लिए वन विभाग चलाएगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल डिवीजन में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। फायर सीजन से पूर्व की लोगों को जागरूक कर जंगलों को आग से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जागरूकता की कमी के चलते हर साल फायर सीजन में जंगलों में आग लगने से वन संपदा को नुकसान होता है। साथ ही जंगली जीव भी इससे प्रभावित होते हैं। इसको देखते हुए वन विभाग ने नवंबर माह से ही जंगलों को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से नैनीताल डिविजन के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि जगलों को आग से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में गोष्ठियां, बैठकें, स्लोगन लेखन शुरू कर दिया है। बताया कि फायर सीजन से पहले हर गांव तक बैठकों, गोष्ठियों व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जंगलों को आग से बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि फायर सीजन में जंगलों को आग से बचाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें