फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह में तीसरी बार मिली बम की फर्जी सूचना

विज्ञापन
नोएडा के गढ़ी गोलचक्कर पर पटाखों को बताया गया था बम।
विज्ञापन
नोएडा। रविवार सुबह गढ़ी गोलचक्कर के पास बम रखे होने की सूचना मिलने पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को जांच वहां पटाखे रखे मिले। इससे पहले जनवरी में सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल के बेसमेंट में और सेक्टर-63 के एसजेएम अस्पताल के सामने डिवाइडर पर रखा बम की सूचना दी गई थी। कोतवाली फेज-3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीखित ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7.30 बजे गढ़ी चौखंडी चौराहे के पास बम होने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने पहले उस वस्तु की फोटो मोबाइल से खींची और जूम कर देखा तो लगा कि वहां पटाखे रखे हैं। पुलिस की टीम ने खुद ही वहां से पटाखों को हटा दिया और बम स्क्वायड को मौके पर नहीं बुलाया गया। एसएचओ का कहना है कि किसी शख्स ने इस पटाखे को सड़क के किनारे फेंक दिया था और इसमें मिट्टी लग गए थे। इस कारण यह थोड़ा संदिग्ध वस्तु प्रतीत हो रहा था। इससे राहगीरों ने पुलिस को बम होने की आशंका जताकर सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें