फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-1 से 15 तक फुटपाथ फिर से बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर न्यू अशोक नगर बॉर्डर से सेक्टर-28 तक फुटपाथ संवारने की योजना नोएडा प्राधिकरण ने बनाई है। इसके तहत सेक्टर-1 से सेक्टर-15 के सामने तक नया फुटपाथ बनाया जाएगा, जबकि सेक्टर-15 से सेक्टर-28 के सामने तक टूटे फुटपाथ की मरम्मत होगी।फुटपाथ के साथ बीच-बीच में खुली नालियां व नाले भी ढके जाएंगे। इस परियोजना पर करीब एक करोड़ 33 लाख 77 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-2 ने निर्माण एजेंसी के चयन के लिए टेंडर जारी कर दिया है और दो दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। प्राधिकरण के महाप्रबंधक (जीएम) एसपी सिंह ने बताया कि एजेंसी का चयन होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। — ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें