फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-45 से 98 तक जापान मॉडल पर फुटपाथ बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा प्राधिकरण ने तैयार कराया प्रारूप, 9 किमी लंबा होगा, 5 करोड़ की आएगी लागत
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-45 से 96 और वहां से सेक्टर-98 तक नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड किनारे नोएडा प्राधिकरण जापान की तर्ज पर फुटपाथ बनाएगा। इसकी डिजाइन और परियोजना का प्रारूप तैयार हो गया है। यह फुटपाथ सड़क के दोनों तरफ करीब 9 किमी लंबाई में बनेगा। इसके निर्माण में करीब 5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। फुटपाथ की चौड़ाई 2 मीटर से ज्यादा होगी। जिसमें पौधे लगाए जाएंगे और साथ में साइकिल ट्रैक भी बनेगा। सड़क से फुटपाथ की ऊंचाई होगी जिससे वाहन इसके ऊपर नहीं जा सकेंगे। यह प्रस्तुतिकरण सोमवार को प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकश एम के सामने वर्क सर्कल-3 की तरफ से किया गया। आगे परियोजना का परीक्षण होगा और फिर टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें