ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर सिग्मा-1 स्थित होली पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में गौतमबुद्ध नगर और आगरा से आठ टीमें के बीच मुकाबले होंगे। स्कूल के स्पोर्ट्स एचओडी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 6 दिसंबर को स्कूल के परिसर में आयोजित होने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट में एचपीएस आगरा, एचपीएस ग्रेटर नोएडा, जीसस एंड मैरी, अर्सलाइन स्कूल, एस्टर स्कूल, कौशल्या वर्ल्ड स्कूल, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, देखी वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेंगी। स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू पुरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को बढ़ावा देती हैं।