ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नोएडा के सेक्टर-22 स्थित समरविले इंटरनेशनल स्कूल के फुटबॉल खिलाड़ियों ने एपीजे इंटर स्कूल बालक फुटबॉल टूर्नामेंट में कांस्य पदक हासिल किया। बुधवार को खिलाड़ियों का स्कूल में स्वागत कर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में 16 स्कूलों की टीमें ने भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. मारिलिन थॉमस ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बताया कि 4 से 7 नवंबर तक नोएडा स्थित एपीजे स्कूल में एपीजे इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। अंडर-14 कैटेगरी में स्कूल की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। प्री क्वार्टर फाइनल समरविले स्कूल ने लोटस वैली स्कूल नोएडा को 2-0 गोल से हराया। क्वार्टर फाइनल मैच पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल को 2-1 गोल से पराजित किया। सेमीफाइनल में मयूर स्कूल नोएडा से 1-0 गोल से हार का सामना करना पड़ा। फुटबॉल हेड कोच मुकेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।