संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कस्बे के निकट गांवों के पशुओं में खुरपका-मुंहकपा की बीमारी फैलने पर ग्रामीणों ने चिंता जताई है। गांववासियों ने इसके पीछे पशु चिकित्सा विभाग पर लापरवाही बरतने को मुख्य कारण बताते हुए आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि बीते एक महीने से समस्या बरकरार है। पशु चिकित्सा विभाग ने गोवंशों को वैक्सीन नहीं लगाई। इससे यह बीमारी पनप रही है। ग्राम रामपुर तथा सलेमपुर के वीरेंद्र शर्मा, वीर सिंह राठी, महेंद्र भाटी, सुरेंद्र कुमार आदि ने कहा कि इससे कई पशुओं की मौत तक हो चुकी है। वहीं, बीमारी से ग्रस्त कई गोवंश की हालत गंभीर है।