फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने आइसक्रीम, फ्रोजन डेजर्ट समेत अन्य खाद्य उत्पादों के आठ नमूने जांच के लिए भेजे हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि नोएडा स्थित भारत स्क्वायर एंड दूध प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-122 स्थित ब्लूफॉक्स इंटरप्राइजेज, सर्फाबाद स्थित सुंदर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में संचालित हग फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, दादरी स्थित डेयरी और आइसक्रीम प्रतिष्ठान, कासना स्थित मेवाड़ आइसक्रीम, इकोटेक-6 स्थित इवॉलॉजी फूड्स एंड बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड आदि जगहों पर छापेमारी की गई थी।