फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों को देख खाद्य विभाग ने कई दुकानों से लिए नमूने
विज्ञापन

नोएडा। दादरी में केमिकल युक्त दूध मिलने के बाद से खाद्य विभाग हरकत में आ गया है। बृहस्पतिवार से जिले भर में अभियान शुरू कर दिया है। सेक्टर-62, सेक्टर-18, ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा में निरीक्षण कर नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि त्योहारों के समय कुछ लोग मुनाफे के लिए मिलावटी सामान बेचते हैं। बुधवार को दादरी में मिलावटी दूध मिला था जिसे नष्ट कराया गया था। बृहस्पतिवार को जिला अभिहीत अधिकारी संजय शर्मा को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सेक्टर-18 स्थित हल्दीराम रेस्तरां से बादाम बर्फी, सेक्टर-62 मिठास से पेठे का नमूना लिया गया। बिलासपुर में बंसल किराना स्टोर से समा के चावल और गोयल स्टोर से आहूजा ब्रांड के आलू के पापड़ के नमूने लिए गए। वहीं, ग्रेनो वेस्ट में एनडीबी संस्कार ब्रांड की घी व एवन ब्रांड के साबूदाने का नमूना लिया गया। संजय शर्मा ने बताया कि नमूनों को प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। इसके अलावा दूध, पनीर और खोआ पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें