ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में बैक एग्जाम के दौरान पर क्रेडिट 2000 रुपये और परीक्षा फीस के 2000 रुपये लेने का छात्रों ने विरोध जताया। समाजवादी छात्र सभा के नेताओं का आरोप है कि यूनिवर्सिटी मनमानी पर उतारू है। क्रेडिट 500 से बढ़ाकर 2 हजार कर दी गई है। विरोध के बाद यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने छात्रों के साथ बैठक की। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर ने बताया कि अधिकारियों की ओर से नए नियम जारी किए गए हैं जिसकी जानकारी उनके साथ भी साझा की गई है। उन्होंने बताया कि अब पर क्रेडिट छात्रों को 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगाी। इसके साथ ही परीक्षा फीस में भी 50 प्रतिशत की छूट होगी। यूनिवर्सिटी के पीआर निदेशक डॉ. अजित कुमार ने बताया कि समस्या का समाधान करा दिया गया है। छात्रों के हितों में यूनिवर्सिटी की ओर से कार्य किए जा रहे हैं। नए नियम जारी हो गए हैं। ब्यूरो