फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से हटी ग्रेप-3 की पाबंदियां: अब ऑफलाइन चलेगी कक्षाएं, बीएसए ने जारी किया आदेश; जानें और क्या मिली राहत

Mon, 16 Nov 2026 05:19 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद ग्रेप-3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं। इसके चलते गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेनो) में कक्षा पांच से आठवीं तक की ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। 
विज्ञापन
नोएडा से हटा ग्रेप-3 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद ग्रेप-3 की पाबंदियां हटते ही स्कूलों में पढ़ाई का पुराना पैटर्न फिर से लागू होगा। गौतमबुद्ध नगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को आदेश जारी कर कक्षा पांच से आठवीं तक के विद्यार्थियों की सामान्य कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन यानी हाइब्रिड मोड के बजाय पहले की तरह स्कूल जाकर पढ़ाई करनी होगी।

विज्ञापन


बीएसए ने जारी किया आदेश
दरअसल, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने छह नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-3 लागू किया था। इसके अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सात नवंबर को आदेश जारी कर कक्षा पांच से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कराने के निर्देश दिए थे। इसके तहत स्कूलों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शिक्षण कार्य संचालित करना था।

अब स्कूल में ही चलेंगी कक्षाएं
अब दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-3 की पाबंदियां समाप्त होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने नया कार्यालय आदेश जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में पूर्व की भांति सामान्य कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था लागू की जाए। जिले के सभी संबंधित स्कूलों को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अभिभावकों और विद्यार्थियों को राहत
सामान्य कक्षाएं शुरू होने से उन अभिभावकों और विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जिन्हें हाइब्रिड व्यवस्था के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई के बीच तालमेल बैठाना पड़ रहा था। अब स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएं संचालित होंगी और पढ़ाई पहले की तरह जारी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें