फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मच्छरों का प्रकोप रोकने के लिए शहर में आज से फॉगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गर्मी शुरू होने के साथ ही मच्छर बढ़ने लगे हैं। मच्छरों का प्रकोप और इनके काटने से होने वाली बीमारियां रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण फॉगिंग अभियान शुरू करने जा रहा है। मंगलवार से 10 टीमें शहर के अलग-अलग हिस्से में फॉगिंग के लिए निकलेंगी। अभियान की सेक्टरों के हिसाब से योजना तैयार कर इसकी सूचना भी प्राधिकरण ने जारी कर दी है। इसके साथ ही कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। मंगलवार को टीमें सेक्टर-57, 58, 59, 60, 127, 128, 132,134, 88 व होजरी कॉम्पलेक्स एरिया में जाएंगी। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि कुछ जगहों पर पहले भी फॉगिंग करवाई जा चुकी है। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि फॉगिंग अभियान में वर्क सर्कल के हिसाब से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। अभियान 31 मार्च तक चलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें