फोटो
ग्रेटर नोएडा। शारदा स्कूल ऑफ बायो-साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के आहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ‘आज नवाचार, कल पोषण’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर और रंगोली के माध्यम से पौष्टिक भोजन अपनाने और खाद्य अपव्यय रोकने का संदेश दिया। खाद्य प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. विपाशा तनेजा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और पारंपरिक कृषि ज्ञान का समन्वय जरूरी है। आधुनिक तकनीक से भंडारण और पैकेजिंग बेहतर कर भोजन की बर्बादी कम की जा सकती है। डीन प्रो. अमित कुमार सिंह ने भी खाद्य सुरक्षा के लिए सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रो. पीतम चंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो