फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पर्थला गोल चक्कर से बिसरख पुल रोड तक एफएनजी की होगी रिसर्फेसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- 9.75 करोड़ रुपये की आएगी लागत, प्राधिकरण ने एजेंसी का चयन कर काम सौंपा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) एक्सप्रेस-वे की प्राधिकरण ने मरम्मत शुरू कराने का फैसला लिया है। पहले चरण में पर्थला गोल चक्कर से बिसरख पुल रोड के बीच के हिस्से की रिसर्फेसिंग होगी। यह हिस्सा 2600 मीटर लंबा है और दोनों तरफ की सड़क 14-14 मीटर चौड़ी है। इस काम के लिए अनुमानित लागत 9.75 करोड़ रुपये है। प्राधिकरण ने टेंडर के जरिए एजेंसी का चयन कर काम सौंप दिया है। इसके अलावा सेक्टर-71 अंडरपास, सेक्टर-74, 75, 76, 77 नार्थ आई रोड, सेक्टर-74,75, 74-117 व 78, 79, 101 के बीच की सड़क की मरम्मत का टेंडर प्राधिकरण ने जारी किया है। इनकी मरम्मत पर करीब 58.76 लाख रुपये की लागत आएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें