ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रही सेंचुरियन चैंपियंस क्लैश के लीग मैच में फिल्ड मार्शल क्लब (एफएमसी) ने भारत-11 को सात रन से हरा दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए प्रांजल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एफएमसी ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए। अजय ने 40 रन की उपयोगी पारी खेली। भारत-11 की ओर से अमित तिवारी ने पांच विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत-11 की टीम 137 रन पर ऑलआउट हो गई। शिवम ने 66 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। एफएमसी की ओर से प्रांजल ने चार विकेट लेकर जीत में अहम योगदान दिया।