फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विठ्ठलभाई की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता व उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में देश के प्रथम केन्द्रीय विधानसभा अध्यक्ष वीर विठ्ठलभाई झवेरीभाई पटेल (1873–1933) की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पटेल का जीवन यह सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व अधिकार से नहीं बल्कि ईमानदारी, बुद्धिमत्ता और जनता के प्रति नैतिक प्रतिबद्धता से उत्पन्न होता है। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया और अध्यक्ष पद को निष्पक्षता, स्वतंत्रता एवं सांविधानिक गरिमा का प्रतीक बनाया। पटेल के सार्वजनिक जीवन को देश की संसदीय परंपरा का आधार बताते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुंबई निगम के मेयर से लेकर केंद्रीय विधानसभा अध्यक्ष बनने तक उनका सफर लोकतांत्रिक चेतना का प्रतीक था। दिल्ली विधानसभा आज भी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें