यमुना सिटी। अभी कॉमर्शियल उड़ान के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। नोएडा एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन (बकास) की एक और रिपोर्ट आनी है। रिपोर्ट जमा होने के 45 दिनों में घरेलू उड़ानें शुरू हो सकेंगी। पांच मार्च को बकास की हरी झंडी के बाद नागरिक उड्डयन विभाग से इसके लाइसेंस की मंजूरी मिली थी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी ने कार्य पूरा करने के बाद रिपोर्ट के लिए आवेदन किया है। अनुमान है जल्द ही इसकी हरी झंडी मिल सकती है। नियम के अनुसार इसके बाद 45 दिनों में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया अपनी उड़ानें शुरू कर देगा। ब्यूरो