फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्ची को पीटकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-19 में घर के बाहर बच्ची को पीटने का मामला सामने आया है। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, सेक्टर-19 के प्रेम कुमार की बेटी सुनैना शुक्रवार शाम छह बजे घर के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उससे गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर पिटाई कर दी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें