फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एग्रो पार्क के निरीक्षण में मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी के निरीक्षण के दौरान करखियांव के एग्रो पार्क में कई खामियां मिलीं। इस दौरान कई उद्यमियों ने उन्हें समस्याएं भी बताईं। उन्होंने समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए और अधिकारियों को इस्टीमेट बनाकर देने को कहा। सीईओ के निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क, जलभराव, बजबजाती नालियां और गंदगी दिखी। इसके लिए महीने भर का समय दिया गया है। अमूल के बाबत कहा कि यह यूपीसीडा के फेज दो का भाग है, इसलिए समस्या सुनने आया था लेकिन कोई समस्या यहां नही है। सड़क के किनारे खड़ी होने वाली ट्रकों को लेकर कहा कि एग्रो पार्क में पार्किंग लेन और वेंडर लेन बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए। एग्रो पार्क के अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया के नेतृत्व में उद्यमियों ने पार्किंग, अतिक्रमण, क्षतिग्रस्त सड़क और नालियों के बाबत सीईओ को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें