बाह। जरार पुलिस चौकी के पीछे बरगद के पुराने पेड़ में बुधवार रात करीब 9:30 बजे आग लग गई। लपटें उठने पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। तब कहीं जाकर आसपास के लोगों की जान में जान आई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सकी है। पेड़ के आसपास बिजली की लाइन भी नहीं है। माना जा रहा है कि किसी ने आग लगाने की शरारत की है। इससे पहले कटरा मार्केट में बैटरी में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची। छानबीन में पता चला कि बैटरी बर्स्ट हो गई है। बड़ा हादसा बचने पर लाेगों ने राहत की सांस ली। संवाद