फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 8वीं मंजिल की बालकनी से गिरा पांच साल का मासूम, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
8वीं मंजिल की बालकनी से गिरे मासूम की मौत
विज्ञापन

- सुबह छह बजे हुआ हादसा, घर में सो रहे थे बाकी सदस्य, पड़ताल में जुटी पुलिस
- सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर


नोएडा। सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पांच साल का मासूम 8वीं मंजिल की बालकनी से गिर गया। हादसे के वक्त मासूम के पिता प्रशांत सिंह, मां और बहन कमरे में सो रहे थे। भूतल पर रहने वाले परिवार के शोर मचाने पर पहुंचे सुरक्षा गार्ड समेत अन्य निवासियों ने परिजनों को सूचना देकर मासूम को सेक्टर-71 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-113 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शुक्रवार को सोसाइटी के क्यू टावर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत सिंह के बेटे अक्षत (5) की नींद जल्दी खुल गई। वह खेलते-खेलते बालकनी में आ गया। जहां से अचानक नीचे गिर गया। गिरने की तेज आवाज सुनकर भूूतल पर रहने वाले परिवार के सदस्य बाहर निकल आए। बाहर जमीन पर अक्षत लहूलुहान था। उन्होंने तुरंत सुरक्षा गार्ड और अक्षत के माता-पिता को सूचना दिया। उसे सेक्टर-71 स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद परिजन सदमे में है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। सोसाइटी निवासियों ने भी हादसे पर दुख जताया है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी परिवार के लोगों को करीब आधे घंटे बाद मिली।
विज्ञापन

महज 4.5 फीट ऊंची है रेलिंग, गैप भी है ज्यादा

पुलिस का कहना है कि जिस बॉलकनी से अक्षत गिरा उसकी रेलिंग 4.5 फीट ऊंची है। रेलिंग में ज्यादा काफी है। आशंका जताई जा रही है कि इसी रेलिंग के बीच गैर से अक्षत गिर गया होगा।
विज्ञापन

कोट

बच्चे के गिरने की सूचना मिली थी। हादसे की छानबीन की जा रही है। परिजन ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शव उन्हें सौंप दिया गया है। - सैम्या सेन, एसीपी तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें