फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ई-रिक्शा रिक्शा पलटने से दबकर पांच वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव में शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-124 सी पटरी के किनारे ई-रिक्शा रिक्शा पलटने से दबकर पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजन शव लेकर घर चले गए। गहमर के पूरब पोखरा पट्टी टीकाराम निवासी बाघा कुशवाहा ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलते हैं। शाम करीब चार बजे ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय राजमार्ग-124 सी के किनारे स्थित मकान के दरवाजे पर ई-रिक्शा खड़ा कर किसी काम से चले गए। चाभी ई-रिक्शा में ही लगी छूट गई। मकान के दरवाजे पर ई-रिक्शा खड़ी देख पुत्र आयुष (5) चढ़कर खेलने लगा। खेलते समय चाभी से ई-रिक्शा को स्टार्ट कर एक्सीलेटर दबा दिया। इससे रिक्शा तेज से बगल की दीवार में टकराकर पलट गया। आयुष ई-रिक्शा इसके नीचे दब गया। दीवार में टक्कर और पलटने की तेज आवाज सुनकर काम छोड़कर मकान के बाहर भागा तो देखा कि आयुष रिक्शे के नीचे दबा है। आसपास के लोगों की मदद से आयुष को बाहर निकालकर उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना के ही मासूम का दाह संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि इस घटना की सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें