दनकौर (संवाद)। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट दिल्ली की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 200 से अधिक विद्यालयों के 500 से ज्यादा शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में श्रीद्रोणाचार्य रमेशचंद विद्यावती कॉन्वेंट स्कूल के शिक्षक अभिषेक शर्मा, रजनी अरोरा, कविता तिवारी, रेखा कांसवाल व प्रीति राजपूत को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुस्कार दिया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या गार्गी घोष को प्रिंसिपल पार एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। श्रीद्रोण गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्या व शिक्षकों को बधाई दी है।