फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुट्टू आटा, व्रत के लड्डू के पांच नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खाद्य पदार्थों की जांच की। टीमों ने अलग-अलग जगहों से कुट्टू आटा, व्रत के लड्डू समेत अन्य खाद्य पदार्थों के पांच सैंपल भरे। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह व एसके पांडेय की टीम ने सेक्टर 40 नोएडा स्थित किचेन फ्रेश ग्रोसरी स्टोर से साबूदाना का नमूना और केसी जनरल स्टोर अगाहपुर सेक्टर 41 से स्पेशल व्रत के लड्डू का एक नमूना लिया है। वहीं गुलदाना स्वीट्स क्लियो स्ट्रीट सेक्टर-121 से नमकीन का एक और वीआईपी आटा चक्की गढ़ी चौखंडी से कुट्टू के आटे का एक नमूना लिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज और रितु सक्सेना की टीम ने सेक्टर-22 चौड़ा नोएडा स्थित शिव स्टोर से कुट्टू आटा का 1 नमूना लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें