फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को माधव परिसर के पांच कमरों का लोकार्पण विद्या भारती के गोबिंद चंद्र महंत ने किया। इस अवसर पर देशराज शर्मा, महेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रधानाचार्य सोमगिरि गोस्वामी समेत संगठन के कई पदाधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।