ग्रेटर नोएडा। जिले के पांच खिलाड़ी सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। उनका का चयन सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन-एक चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। प्रतियोगिता में सात खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक समेत सात पदक हासिल किया है। मेरठ के सरधना स्थित सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल में बालक व बालिका अंडर- 14, 17 व 19 में हुई सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन चैंपियनशिप लक्ष्य यादव, वैष्णवी, प्रेरणा यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। नैन्सी, जोनिका यादव ने रजत और पूजा व अद्वैत कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। सभी खिलाड़ी नोएडा के सेक्टर 71 स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में संचालित अकादमी में कोच सोनपाल से प्रशिक्षण लेते हैं। कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन राजस्थान में होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है।