दादरी (संवाद)। शासन से दादरी नगर पालिका परिषद में मनोनीत हुए पांच सभासदों- ईश्वर वर्मा, केशव गोयल, हरीश भाटिया, संगीता रावल और बाला देवी को उपजिलाधिकारी चारुल यादव ने शपथ दिलाई। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता पंडित ने कहा कि नए सभासदों के आने से परिषद को नई ऊर्जा मिलेगी। शहर के विकास में तेजी आएगी।