नोएडा। शहर में पांच नए ओपन जिम बनेंगे। इसके लिए फेज टू स्थित पुराना न्यायालय, सेक्टर-82 व 93 समेत अन्य जगहों का चयन कर लिया गया है। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने मंजूरी भी दे दी है। अब टेंडर जारी होना है। लोगों के स्वास्थ्य व फिटनेस के लिए प्राधिकरण ओपन जिम लगवाता है। इसी क्रम में शहर के कुछ और स्थानों से ओपन जिम लगाने की मांग लोगों ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से की थी। सीईओ ने बताया कि ओपन जिम तैयार करने के लिए इसी माह टेंडर जारी कर दिया जाएगा। काम शुरू होने पर ये ओपन जिम दो महीने में तैयार हो जाएंगे। अभी शहर व गांवों के अलग-अलग हिस्सों में 100 से अधिक स्थानों पर ओपन जिम हैं। ब्यूरो