फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निहंगों के भेष में आए पांच लोगों ने दुकानदार की आंखों में मिर्च डाल कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरड़। गांव पल्हेड़ी में बजरी का काम कर रहे एक दुकानदार की आंखों में निहंगों के वेश में आए पांच लोगों ने मिर्च का स्प्रे डालकर लूटने का प्रयास किया। असफल रहने पर इन लुटेरों ने कृपाण और लाठियों से दुकानदार जसविंदर सिंह को घायल कर दिया। शोर मचाने पर लुटेरे बाइक पर सवार होकर भाग निकले। खरड़ सरकारी अस्पताल में भर्ती जसविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भी निहंग के वेश में पांच लोग आए थे। तब उनके पास कुछ और लोग बैठे थे। इन लोगों ने घोड़े के अस्तबल के लिए कुछ मटेरियल खरीदने की इच्छा जताई थी। रेट आदि के रेट पूछ कर चले गए थे। बुधवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे निहंगों के भेष में वही पांच लुटेरे उसकी दुकान पर गांव पल्हेड़ी में पहुंचे। जसविंदर सिंह उस समय दुकान में अकेला ही था। वह इनको देखकर खड़ा हो गया। आरोपियों ने दुकानदार जसविंदर सिंह को बैठने को कहा। जैसे ही जसविंदर सिंह कुर्सी पर बैठा तो इनमें से एक व्यक्ति ने स्प्रे निकालकर जसविंदर सिंह की आंखों की तरफ छिड़क दिया। जसविंदर सिंह इन्हें धक्का देकर बाहर की ओर भागा तो यह लुटेरे भी जसविंदर सिंह के पीछे भागे और उसे घेरकर कृपाणों और डंडों से हमला कर दिया। तभी सामने से सड़क पर तीन कारें आती देकर यह निहंग अपनी मोटरसाइकिलों पर भाग निकले। गांव वालों ने 112 नंबर हेल्पलाइन पर फोन करके जसविंदर सिंह को खरड़ अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने जसविंदर सिंह के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें