फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनओसी के बिना कंपनी के निर्माण पर पांच लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

एनओसी के बिना कंपनी के निर्माण पर पांच लाख का जुर्माना
- यूपीपीसीबी की टीम ने औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-1 एक्सटेंशन वन स्थित कंपनी पर की कार्रवाई


- एक बिल्डर की साइट पर भी नहीं मिला ग्रेप का पालन, निरीक्षण के बाद लगाया 50 हजार का जुर्माना

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-1 एक्सटेंशन वन स्थित इम्पैक्ट आईटी सॉल्यूशन पर पांच लाख और ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर वन स्थित मांगल्य बिल्डटेक बिल्डर पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने निर्माण करने से पहले यूपीपीसीबी से अनुमति नहीं ली थी। यूपीपीसीबी ने कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वहीं बिल्डर की साइट पर ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का पालन नहीं मिला है।

यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक राधेश्याम ने बताया कि औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-1 एक्सटेंशन वन स्थित इम्पैक्ट आईटी सॉल्यूशन का निर्माण कार्य चल रहा है। कंपनी 45000 वर्गमीटर में बन रही है। निर्माण करने से पहले कंपनी ने यूपीपीसीबी से अनुमति लेने का आवेदन तक नहीं किया। 21 फरवरी को यूपीपीसीबी की टीम निर्माणाधीन साइट पर जांच करने पहुंची। वहां पर ग्रेप के नियमों का भी पालन नहीं मिला। निर्माण सामग्री और मिट्टी खुले में पड़ी थी। पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा था। बिना एनओसी निर्माण करने और ग्रेप के नियमों का पालन नहीं करने पर कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मौके पर निर्माण कार्य भी बंद करा दिया गया है। प्रदेश मुख्यालय को कंपनी पर कार्रवाई करने की रिपोर्ट भेज गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर वन स्थित मांगल्य बिल्डटेक प्रोइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मांगल्य ओफिरा का 23 फरवरी को निरीक्षण किया गया था। साइट पर ग्रेप के नियमों का उल्लंघन मिला। मौके पर धूल रोकने के इंतजाम नहीं मिला और न ही जाल लगाया था। मौके पर एंटी स्मॉग गन भी नहीं लगी थी और पानी का छिड़काव नहीं किया गया था। नियमों का पालन नहीं करने पर बिल्डर पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
-
नवीन कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें