यमुना सिटी (संवाद)। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बेटियों से जुड़े कार्यक्रमों के बेहतर संचालन और गतिविधियों की निगरानी के लिए पांच शिक्षिकाओं को बालिका शिक्षा की नोडल बनाया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बुधवार को शिक्षिकाओं की नियुक्ति की।कंपोजिट विद्यालय परथला खंजरपुर की अर्चना पांडेय को जनपद नोडल बनाया गया है। वहीं, मोरना की अनीता यादव को बिसरख, घोड़ी बछेड़ा की कनिका को दादरी, मुरशदपुर की ज्योतिमणि पांडेय को दनकौर और सावोता मुस्तफाबाद की वंदना सैनी को जेवर ब्लॉक नोडल बनाया गया है। नोडल शिक्षिकाएं संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों के समन्वय से विद्यालयों में मिशन शक्ति के कार्यक्रमों के संचालन में सहयोग करेंगी।