फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच दिवसीय विनायक चतुर्थी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-22 स्थित वरसिद्धि विनायक मंदिर और सेक्टर-62 स्थित विनायक मंदिर में रविवार को पांच दिवसीय विनायक चतुर्थी की शुरुआत की गई। वैदिक प्रचार संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन वेद मंत्रोच्चारण के साथ एकादश रुद्राभिषेक किया। नोएडा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पूजा में शामिल हुए। मुख्य पुजारी शंकर और श्रीराम तथा उनकी टीम की ओर से संपन्न कराई गईं, जिन्हें मंदिर के पुजारी जगदीश ने भी सहयोग प्रदान किया। महादीपार्जन के बाद सभी भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर वैदिक प्रचार संस्थान के प्रबंधक एस वेंकटेस समेत अन्य लोग शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें