फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: हरौला में नाले में मिला पांच दिन पुराना शव, पुलिस ने हत्या कर शव फेंके जाने की जताई आशंका

Wed, 29 Mar 2023 08:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

फेस-1 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-8 के नाले में मिले मानव अंग का अभी कुछ पता भी नहीं चला था कि बुधवार सुबह सेक्टर-8 के नाले में 30 वर्षीय युवक का शव मिल गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के हरौला में एक नाले में बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। युवक का शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


फेस-1 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-8 के नाले में मिले मानव अंग का अभी कुछ पता भी नहीं चला था कि बुधवार सुबह सेक्टर-8 के नाले में 30 वर्षीय युवक का शव मिल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया व शव को कब्जे में ले लिया। जांच में शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। नोएडा जोन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि प्राथमिक जांच में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और भी स्थिति साफ होगी।

पांच किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चोरी की बाइक से गांजे की तस्करी करने वाले दो तस्करों को बुधवार को सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम ने सेक्टर-54 टी प्वाइंट के पास से दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सर्फाबाद निवासी समीन खान और होशियारपुर निवासी शिवांश के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। तस्करों के कब्जे से पांच किलो 100 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह गांजे की पुडयि़ा बनाकर उसे झुग्गियों और कालेजों के पास सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें