ग्रेटर नोएडा। मेडिकल तकनीक के क्षेत्र में नए आविष्कारों को मरीजों तक पहुंचाने और स्वदेशी स्वास्थ्य उत्पाद विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के फार्मेसी विभाग में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से प्रायोजित कार्यशाला में देश के सात से अधिक राज्यों के 25 से अधिक संस्थानों के 78 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लॉयड ग्रुप की ग्रुप डायरेक्टर प्रो. डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने कहा कि प्रयोगशालाओं में होने वाले शोध का लाभ मरीजों तक पहुंचना चाहिए। इस मौके पर सचिव डॉ. ललित कुमार त्यागी और प्रो. डॉ. आरती गुप्ता आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो