फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्री शीतला माता मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय वृहद अग्नि तप अनुष्ठान संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री शीतला माता मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय वृहद अग्नि तप अनुष्ठान संपन्न
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा संवाद। नवादा गांव स्थित श्री शीतला माता शनि धाम मंदिर में पांच दिवसीय वृहद अग्नि तप अनुष्ठान मंगलवार को संपन्न हो गया। दोपहर करीब दो बजे महंत राम चैतन्य गिरी ने अपनी कठिन साधना की पूर्णाहुति की। इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। अग्नितप की पूर्णता पर देशभर से पहुंचे संतों ने महंत राम चैतन्य गिरी महाराज का स्वागत करते हुए इस कठिन तपस्या की सराहना की। इंदौर से आए आवाहन अखाड़ा के महामंडलेश्वर छोटू गिरी महाराज ने उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यज्ञाचार्य शशिकांत त्रिपाठी की प्रशंसा करते हुए उन्हें आश्रम में संचालक पद का दायित्व सौंपा। कार्यक्रम में नई दिल्ली से अशोक भारती, मालवा (मध्य प्रदेश) से कमलनाथ व अहमदाबाद से बृजेंद्र नाथ सहित कई संत उपस्थित रहे। इस दौरान गुरु गोरख इंटरनेशनल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र नाथ सांखला ने महंत राम चैतन्य गिरी को संस्था में संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें