फोटो -
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नवादा गांव स्थित श्री शीतला माता मंदिर शनि धाम में शुक्रवार से पांच दिवसीय वृहद अग्नि तप अनुष्ठान शुरू हो गया। विश्व शांति, लोक कल्याण, गोरक्षा और हिंदू राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आयोजित इस अनुष्ठान में महंत रामचैतन्य गिरी महाराज ने साधना की। आयोजन 26 मई तक चलेगा। चित्रकूट के यज्ञाचार्य शशिकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार से यज्ञ कराया गया। महंत रामचैतन्य गिरी महाराज, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सात धुना की साधना में रहे। इस दौरान उनके चारों ओर सात स्थानों पर अग्नि प्रज्वलित की गई। आयोजनकर्ता में खेमचंद्र, गजराज सिंह, आदेश नेताजी, आशू, दीपांशु, सोनू, राजू महाराज, देवीराम, जीत सिंह आदि मौजूद रहे।