विद्युत वितरण खंड मोहनपुर प्रेमनगर क्षेत्र में करंट लगने से पांच संरक्षित पक्षियों की हुई मौत ।
देहरादून। विद्युत वितरण खंड मोहनपुर क्षेत्र में करंट लगने से संरक्षित प्रजाति के पांच पक्षियों की मौत हो गई। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी नंगे तारों को बदलकर बंच केबल लगाने की मांग की गई थी। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री राकेश सेमवाल ने बताया कि क्षेत्र में खुले तारों को लेकर कई बार बंच केबल बिछाने के लिए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया गया लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। शनिवार को करंट लगने से पक्षियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मांग करते हुुए कहा कि क्षेत्र में लगे ढीले व क्षतिग्रस्त तारों की तुरंत ठीक किया जाए। संवाद