फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिसकर्मी बनकर लूटने वाले ईरानी गिरोह के पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशियों के पास मादक पदार्थ होने की बात कहकर तलाशी के दौरान लूट लेते थे
विज्ञापन

-
17 लाख रुपये पीएम आवास के पास विदेशी परिवार से ठगे थे

10 लाख से ज्यादा की विदेशी मुद्रा व भारतीय रुपये बरामद

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
विदेशियों को लूटने वाले ईरानी गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले इन बदमाशों ने भूटान के दो सांसदों को पुलिस अधिकारी बनकर लूटा था। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री आवास के पास तुगलक रोड इलाके में विदेशी परिवार से 17 लाख रुपये भी लूटे थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली के छह और गुरुग्राम के चार मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर पवन दहिया की देखरेख में एसआई अशोक कुमार व मनीष यादव की टीम ने पिछले सप्ताह ईरानी गिरोह के दो बदमाश घोलम बाहरानी उर्फ खालिद खान और मोजबाता जोलफागारी उर्फ रिजवान खान को सेक्टर-168 नोएडा से गिरफ्तार किया था। दोनों ने वसंतकुंज में ईराक के नागतिरक फातिह जामा मुहम्मद फैथ से पुलिस अधिकारी बनाकर गाड़ी चेक करने की बात कही और 1780 अमेरिकी डॉलर लूट लिए थे। पुलिस ने 20 मार्च को दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया। इनसे पूछताछ के बाद एसआई अशोक कुमार को पता लगा कि महिपालपुर से गिरोह के तीन सदस्य मुंबई भागने की फिराक में हैं। ये कार के लिए डीलर के संपर्क में हैं। इसके बाद पुलिस ने ईरान निवासी सदस्य हुसैन, अब्दुल सलाम और मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सेक्टर 168 नोएडा में रह रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली व गुुरुग्राम में छह से सात वारदात कर चुके हैं। इनसे पूछताछ के बाद अख्तर खान और करीन खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी बनकर लग्जरी कार में चलते थे

गिरोह के सदस्य साधा कपड़ों में लग्जरी कार चलते थे। इनकी कार पर पुलिस का स्टीकर व अन्य सामान होता था। आरोपी विदेशियों को ही शिकार बनाते थे। आरोपी दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के पुलिस अधिकारी बनकर विदेशी की कार को रुकवाते थे। इसके बाद कार व सामान को चेक करने के बहाने महंगा सामान व नकदी लूटकर फरार हो जाते थे।

भूटान के दो सांसदों को लूटा

आरोपियों ने भूटान के सांसद गयेम डोरगी और अर्जेंट तेशेरिंग को वसंतकुंज इलाके में एंबियंस मॉल के पास शिकार बनाया था। दोनों डीएलएफ माल घूमने गए थे। आरोपियों ने दोनों को नेल्सन मंडेला मार्ग पर रोका और मादक पदार्थ होने की बात कहकर सामान की जांच करने लगे। इसके बाद बैग से 1780 अमेरिकी डॉलर व भारतीय रुपये लूट लिए। आरोपियों ने इस तरह तुगलक रोड थाना इलाके में विदेशी परिवार की एक गाड़ी को रुकवाया और चेक करने के बहाने कार से 17 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

बरामद सामान : सातों आरोपियों के कब्जे से 2054 अमेरिकी डॉलर, 105 दिरहम, 150 यूरो, 8843600 ईरानी रियाल, 136500 सीरियाई पाउंड, 27,000 दिनार, सऊदी अरब के 100 रियाल, 2 सिंगापुर डॉलर व 16,200 भारतीय रुपये। वारतात में इस्तेमाल चार सेडान कारें, एक हैचबैक कार, पुलिस स्टिकर और 6 नकली नंबर प्लेट बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें