फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लेनदेन में बंधक बनाने में पांच धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। रुपये के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पत्नी की शिकायत के बाद सेक्टर-58 थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी मयंक तिवारी के मुताबिक मधु सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पति राम अवतार सिंह देर रात तक घर नहीं लौटे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर राम अवतार को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राम अवतार ने उनसे करीब तीन लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपियों का दावा है कि रकम वापस नहीं करने पर उन्होंने उसे बातचीत के बहाने बुलाया था। इसके बाद उसे जाने नहीं दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें