फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलीगढ़ से आकर बाइक चुराने वाले पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ से आकर बाइक चुराने वाले पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर से चोरी की गई 15 बाइक बरामद, 50 से अधिक कर चुके वारदात
ग्रेटर नोएडा। अलीगढ़ के टप्पल से आकर बाइक चुराने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने शनिवार को एक्सपो मार्ट के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान टप्पल निवासी विकास, चंचल, नीरज, भूपेंद्र और विनोद मिस्त्री के रूप में हुई है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने आरोपियों के पास से दिल्ली-एनसीआर से चुराई गई 15 बाइक बरामद की है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपी घरों से रोजगार के लिए नोएडा जाने की बात कहते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दिल्ली, नोएडा, ग्रेनो और गाजियाबाद में एक साल में पचास से अधिक चोरी की है। आरोपी अलीगढ़ के देहात क्षेत्र में कम दामों में चोरी की बाइक बेच देते थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें