फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में आज होगा पहला उत्तर प्रदेश स्टार्टअप क्लिनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम्स में पहला उत्तर प्रदेश स्टार्टअप क्लिनिक आज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में मंगलवार को प्रथम उत्तर प्रदेश स्टार्टअप क्लिनिक का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रदेश के हेल्थकेयर स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स, निवेशकों, इनक्यूबेटर्स और नियामक विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर स्वास्थ्य एवं मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में करीब 40 हेल्थकेयर स्टार्टअप्स एवं इनोवेटर्स के शामिल होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव आलोक कुमार,अल्केमी फंड्स के संस्थापक अलका गोएल, जिम्स के निदेशक डॉ. (ब्रिगेडियर) राकेश गुप्ता सहित स्वास्थ्य, स्टार्टअप और मेडिकल टेक्नोलॉजी क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें