ग्रेटर नोएडा। जिले में 80 फीसदी या उससे अधिक दिव्यांगता वाले लाभार्थियों को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही की पेंशन अभी तक नहीं मिली है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजना के तहत यह धनराशि नए एसएनए स्पर्श प्रणाली से भेजी जाएगी। भारत सरकार के निर्देशों पर यह नया मॉड्यूल लागू किया जा रहा है। एनआईसी और साइबर ट्रेजरी के सहयोग से इस प्रणाली पर कार्य पूरा किया जा रहा है। इसे पूर्ण होने में लगभग 15 दिन से एक माह का समय लग सकता है। निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से बताया गया है कि यह प्रणाली जल्द लागू होगी।