फोटो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित ग्रीनआर्च सोसाइटी में जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आयोजित वस्त्र दान अभियान का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वयंसेवकों ने दान किए गए कपड़ों की छंटाई, पैकिंग, ट्रक में लोडिंग और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाली। ईएमसीटी की संस्थापक एवं समाजसेवी रश्मि पाण्डेय ने कहा कि यह अभियान जरूरतमंद परिवारों तक सम्मान, अपनत्व और स्नेह पहुंचाने का प्रयास है। इस मौके पर पंकज कुमार, चंद्रशेखर, लालटू, अतुल जैन, डीपी सिंह, गौतम भाटिया, सरिता सिंह, निशांत, अमित गिरी, अमित राय और किसलय कृष्णवंशी मौजूद रहे। ब्यूरो