फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चेरी काउंटी सोसाइटी में पहली बार एओए का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित चेरी काउंटी सोसाइटी में पहली बार अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन का चुनाव कराया गया। सुजीत कुमार शर्मा के नेतृत्व वाली टीम संकल्प के सबसे ज्यादा पांच सदस्यों ने जीत हासिल की। शेष चार पदों के लिए भी अलग-अलग उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। एओए चुनाव में अनुराधा राय, सुजीत कुमार शर्मा, दिवाकांत झा, राहुल चौधरी, आदर्श तिवारी, जतिन बंसल, इंदु प्रकाश , मनोज गर्ग और हरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। नवनिर्वाचित सुजीत कुमार शर्मा ने कहा कि यह जीत चेरी काउंटी के सभी निवासियों की जीत है। सोसाइटी के रखरखाव, सुरक्षा, सामुदायिक सुविधाओं और निवासियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें